శోధన

    వెబ్‌సైట్ భాషను ఎంచుకోండి

    జీడీపీఆర్ అనుగుణ్యత

    మా వెబ్‌సైట్‌లో మీకు ఉత్తమ అనుభవం అందించడానికి మేము కుకీలను ఉపయోగిస్తాము. మా సైట్‌ను కొనసాగించడం ద్వారా మీరు మా కుకీల వినియోగాన్ని అంగీకరిస్తున్నారు, గోప్యతా విధానం, మరియు సేవా నిబంధనలు.

    kntvtelugu
    kntvtelugu

    BA.3.2 Covid Variant: कैसे हैं Cicada कोविड स्ट्रेन के लक्षण, जिसकी वजह से तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस?

    5 hours ago

    Vaccine Effectiveness Against New Variant: अमेरिका में एक नया कोविड-19 वेरिएंट तेजी से चर्चा में आ गया है, जिसे 'सिकाडा' नाम दिया गया है. साइंटफिक भाषा में इसे BA.3.2 स्ट्रेन कहा जा रहा है, जो ओमिक्रॉन का ही एक सब-वेरिएंट है. हेल्थ एजेंसियों के मुताबिक, यह वेरिएंट अब अमेरिका के कई राज्यों में फैल चुका है और दुनियाभर के कई देशों में भी इसकी मौजूदगी दर्ज की गई है. चलिए आपको बताते हैं कि यह कितना खतरनाक है और इसका प्रभाव कहां तक है. 

    कहां मिले इसके लक्षण?

    सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, इस वेरिएंट के संकेत वेस्टवॉटर सैंपल्स में भी मिले हैं, जिससे इसके फैलाव का अंदाजा लगाया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क और इलिनॉय जैसे राज्यों में इसके लक्षण मिले हैं. पहली बार यह केस जून 2025 में सामने आया था, जब नीदरलैंड्स से आए एक यात्री में यह इंफेक्शन पाया गया. इस नए स्ट्रेन को सिकाडा नाम इसलिए दिया गया है, क्योंकि यह लंबे समय तक अंडरग्राउंड रहने के बाद अचानक सामने आया, ठीक वैसे ही जैसे सिकाडा नाम के कीड़े सालों बाद जमीन से बाहर आते हैं. साइंटिस्ट का कहना है कि यह वेरिएंट काफी ज्यादा म्यूटेटेड है और इसमें 70 से 75 तक म्यूटेशन पाए गए हैं, जो इसे बाकी वेरिएंट्स से अलग बनाते हैं.

    इसे भी पढ़ें - Weekend Warrior Exercise: हफ्ते में सिर्फ 2 दिन एक्सरसाइज करके भी रह सकते हैं हेल्दी, जानें बेहद आसान तरीके

    इसके लक्षण और प्रभाव

    सबसे बड़ा सवाल यही है कि इसके लक्षण क्या हैं और क्या यह ज्यादा खतरनाक है. फिलहाल एक्सपर्ट का कहना है कि इसके लक्षण बाकी कोविड वेरिएंट्स जैसे ही हैं. इसमें खांसी, बुखार या ठंड लगना, गले में खराश, नाक बंद होना, सांस लेने में दिक्कत, स्वाद और गंध का चले जाना, थकान, सिरदर्द और पेट से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं. Andrew Pekosz, जो जॉन्स हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ का कहना है कि इस वेरिएंट में इतनी ज्यादा म्यूटेशन हैं कि यह इम्यून सिस्टम के लिए अलग तरह से दिखाई दे सकता है.  वहीं, एपिडेमियोलॉजिस्ट Syra Madad के मुताबिक, अभी तक ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है कि यह वेरिएंट ज्यादा गंभीर बीमारी पैदा कर रहा है.

    एंटीबॉडी से बच निकलने की क्षमता

    हालांकि, शुरुआती स्टडीज में यह सामने आया है कि यह स्ट्रेन एंटीबॉडी से बच निकलने की क्षमता रखता है, जिससे यह सवाल उठता है कि वैक्सीन इसकी कितनी प्रभावी सुरक्षा दे पाएगी. इस पर अभी रिसर्च जारी है और वैज्ञानिक लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल, स्वास्थ्य एजेंसियां लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रही हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि लक्षण भले ही सामान्य हों, लेकिन इंफेक्शन के फैलाव को देखते हुए सावधानी बरतना जरूरी है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके.

    इसे भी पढ़ें - Anal Cancer Symptoms: टॉयलेट में आता है खून तो सिर्फ पाइल्स नहीं हो सकता है एनल कैंसर, जानें कितना खतरनाक?

    Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

    ఇక్కడ క్లిక్ చేయండి ఇంకా చదవండి
    మునుపటి ఆర్టికల్
    Python Weight Loss: खतरनाक अजगर कम करेगा आपका वजन? वैज्ञानिकों ने खून में खोजा 'जादुई तत्व', जो मिटा देगा आपकी भूख!
    తర్వాత ఆర్టికల్
    Hepatitis in India: देश में हेपेटाइटिस के साथ जी रहे करोड़ों, बिन लक्षण कैसे छलनी कर रहा लिवर? जानें एक्सपर्ट की राय

    సంబంధిత అప్‌డేట్స్:

    మీరు ఖచ్చితంగా తొలగించాలనుకుంటున్నారా? ఈ కామెంట్ తొలగించబోతున్నారు..! తొలగించు రద్దు చేయి

    కామెంట్స్ (0)

      కామెంట్ రాయండి