శోధన

    వెబ్‌సైట్ భాషను ఎంచుకోండి

    జీడీపీఆర్ అనుగుణ్యత

    మా వెబ్‌సైట్‌లో మీకు ఉత్తమ అనుభవం అందించడానికి మేము కుకీలను ఉపయోగిస్తాము. మా సైట్‌ను కొనసాగించడం ద్వారా మీరు మా కుకీల వినియోగాన్ని అంగీకరిస్తున్నారు, గోప్యతా విధానం, మరియు సేవా నిబంధనలు.

    kntvtelugu
    kntvtelugu

    Lunar Eclipse And Pregnancy: चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?

    2 hours ago

    Does Lunar Eclipse Affect Pregnancy: साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण मंगलवार यानी 3 मार्च को लगने जा रहा है. इस साल लगने वाले सूर्य ग्रहण के सिर्फ 15 दिनों में फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण हो रहा है. इसको लेकर हमारे समाज में गर्भावस्था के लिए कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं. प्राचीन समय में जब ग्रहण को रहस्यमयी और दुर्लभ घटना माना जाता था, तब यह विश्वास बन गया कि ऐसे समय में ब्रह्मांडीय शक्तियां सक्रिय होती हैं और उनका असर धरती पर पड़ सकता है. इसी वजह से गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती रही है. हालांकि ये परंपराएं सांस्कृतिक मान्यताओं पर आधारित हैं, आधुनिक साइंस इन दावों की पुष्टि नहीं करता. चलिए आपको बताते हैं. 

    क्या ग्रहण की किरणें गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंचाती हैं?

    Dr. Shital Bankar MD Homeopath, Pune ने अपने एक ब्लॉग में बताया कि चंद्र ग्रहण से प्रेग्नेंसी में कोई नुकसान नहीं होता है, यह साइंटफिक तौर पर सिद्ध हो चुका है.  वैज्ञानिक रूप से ऐसा कोई प्रमाण नहीं है कि चंद्र ग्रहण से किसी प्रकार का हानिकारक विकिरण निकलता है. यह केवल पृथ्वी की छाया का चंद्रमा पर पड़ना है। इससे गर्भ में पल रहे शिशु पर कोई जैविक असर नहीं पड़ता. रिसर्च में भी ग्रहण और गर्भपात या भ्रूण के विकास में किसी समस्या के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया है।

    क्या ग्रहण के दौरान खाना नहीं खाना चाहिए?

    कुछ परंपराओं में ग्रहण के समय उपवास रखने की सलाह दी जाती है. लेकिन डॉक्टरों के अनुसार गर्भावस्था में नियमित और संतुलित भोजन जरूरी है. लंबे समय तक भूखे रहने से ब्लड शुगर कम हो सकता है, जिससे कमजोरी और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. इसलिए गर्भवती महिलाओं को समय पर भोजन और पर्याप्त पानी जरूर लेना चाहिए.

    क्या ग्रहण के समय बाहर जाना खतरनाक है?

    सौर ग्रहण के विपरीत, चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देखना पूरी तरह सुरक्षित है. इससे आंखों या शरीर को कोई नुकसान नहीं होता. यदि मौसम अनुकूल हो और महिला सहज महसूस करे, तो बाहर जाकर चंद्रमा देखना सुरक्षित है. वास्तविक खतरा केवल असुविधाजनक मौसम या थकान हो सकता है, न कि ग्रहण स्वयं.

    क्या तेज या नुकीली चीजों का इस्तेमाल नुकसानदेह है?

    यह मान्यता भी वैज्ञानिक आधार से परे है कि ग्रहण के दौरान चाकू, सुई या कैंची का उपयोग करने से बच्चे में जन्म दोष हो सकते हैं. जन्म दोष जेनेटिक या एनवायरमेंट कारणों से होते हैं, खगोलीय घटनाओं से नहीं.

    गर्भावती महिलाओं को क्या करना चाहिए?

    एक्सपर्ट का मानना है कि गर्भावस्था में सबसे महत्वपूर्ण है संतुलित आहार, पर्याप्त आराम, तनाव से बचाव और नियमित जांच. यदि कोई महिला सांस्कृतिक परंपराओं का पालन करना चाहती है जैसे आराम करना, प्रार्थना करना या ग्रहण के बाद ताजा भोजन बनाना तो यह उसकी व्यक्तिगत पसंद है. 

    इसे भी पढ़ें- Bloating Vs Acidity: एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी

    Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

    ఇక్కడ క్లిక్ చేయండి ఇంకా చదవండి
    మునుపటి ఆర్టికల్
    Nargis Fakhri makes an emotional post from Dubai amid Middle East crisis
    తర్వాత ఆర్టికల్
    Actor Awards 2026: Stars share candid moments backstage

    సంబంధిత అప్‌డేట్స్:

    మీరు ఖచ్చితంగా తొలగించాలనుకుంటున్నారా? ఈ కామెంట్ తొలగించబోతున్నారు..! తొలగించు రద్దు చేయి

    కామెంట్స్ (0)

      కామెంట్ రాయండి