శోధన

    వెబ్‌సైట్ భాషను ఎంచుకోండి

    జీడీపీఆర్ అనుగుణ్యత

    మా వెబ్‌సైట్‌లో మీకు ఉత్తమ అనుభవం అందించడానికి మేము కుకీలను ఉపయోగిస్తాము. మా సైట్‌ను కొనసాగించడం ద్వారా మీరు మా కుకీల వినియోగాన్ని అంగీకరిస్తున్నారు, గోప్యతా విధానం, మరియు సేవా నిబంధనలు.

    kntvtelugu
    kntvtelugu

    राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस पर पतंजलि की बड़ी पहल! दिल्ली-NCR की झुग्गी बस्तियों में बांटा भोजन

    2 hours ago

    भारत में प्रोटीन की कमी एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है. इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पतंजलि फूड्स लिमिटेड के प्रमुख ब्रांड 'न्यूट्रेला' ने राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस के अवसर पर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान ‘#NutrelaGivesBack’ के तहत दिल्ली-एनसीआर की 52 झुग्गी बस्तियों में एक विशाल भोजन वितरण अभियान चलाया. इस पहल के माध्यम से करीब 1 लाख बच्चों को उच्च प्रोटीन युक्त भोजन परोसा गया. 

    गुणवत्ता और पोषण पर विशेष ध्यान

    वितरित किए गए प्रत्येक भोजन में पोषण की गुणवत्ता का खास ख्याल रखा गया. यह भोजन न्यूट्रेला चंक्स (Nutrela Chunks) से तैयार किया गया था, जिसमें 52% प्राकृतिक और प्लांट-बेस्ड प्रोटीन होता है. इसके अतिरिक्त, भोजन पकाने के लिए न्यूट्रेला सोयाबीन तेल का उपयोग किया गया, जो विटामिन A और D से फोर्टिफाइड होने के साथ-साथ ओमेगा 3 और 6 जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर है. 

    राष्ट्र निर्माण की सोच

    इस अवसर पर पतंजलि फूड्स लिमिटेड के सीईओ, श्री संजीव अस्थाना ने कहा कि न्यूट्रेला केवल एक ब्रांड नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के विजन का एक हिस्सा है. उन्होंने जोर देते हुए कहा, "पतंजलि का मानना है कि एक मजबूत राष्ट्र की नींव शिक्षा और स्वास्थ्य पर टिकी होती है. भारत में प्रोटीन की कमी को दूर करना अत्यंत आवश्यक है और हम ‘India ko strong banate hai, Nutrela khate hai’ के संकल्प के साथ इस अंतराल को भरने का प्रयास कर रहे हैं." 

    साझेदारी से मिली सफलता

    इस बड़े स्तर के अभियान को सुचारू बनाने के लिए न्यूट्रेला ने रोबिन हुड आर्मी, ट्रूली हेल्प और हेल्पिन ह्यूमैनिटी जैसे प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संगठनों के साथ साझेदारी की. इन संगठनों के सहयोग से बस्तियों के आखिरी बच्चे तक पोषण पहुँचाना संभव हो सका. 

    यह अभियान केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की ओर एक सकारात्मक कदम है, जो भारत के बच्चों को बेहतर पोषण देने की न्यूट्रेला की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. 

    ఇక్కడ క్లిక్ చేయండి ఇంకా చదవండి
    మునుపటి ఆర్టికల్
    Yami says Dhurandhar 2 will be an experience people will never forget
    తర్వాత ఆర్టికల్
    Decoding 7.8% GDP growth: What changes in the new series & what it tells us about India's road to becoming 3rd largest economy?

    సంబంధిత అప్‌డేట్స్:

    మీరు ఖచ్చితంగా తొలగించాలనుకుంటున్నారా? ఈ కామెంట్ తొలగించబోతున్నారు..! తొలగించు రద్దు చేయి

    కామెంట్స్ (0)

      కామెంట్ రాయండి